फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new routes for auto and tempo in lucknow

लखनऊः नए सिरे से तय होंगे ऑटो- टैंपो के रूट, उल्लंघन पर मिलेगी ये सजा

Wed, 29 May 2019 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
new routes for auto and tempo in lucknow
डेमो
लखनऊ ट्रैफिक व्यवस्था को जाम मुक्त बनाने के लिए अब ऑटो टैंपो के रूट नए सिरे से तय किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिए सीमा तय करने को नगर निगम, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा आरटीओ के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कमेटी एक सप्ताह में स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट विस्तृत कार्ययोजना के साथ जिलाधिकारी को सौंपेगी। इसके आधार पर ही टैंपो-ऑटो संचालन के लिए रूट परमिट नए सिरे से निर्धारित किए जाएंगे। इसके साथ ही मेट्रो रूट से हटाए जाने वाले आटो रिक्शा, टैंपो व सिटी बसों के संचालन के लिए नए विस्तारित इलाकों में नए रूट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसकी कार्ययोना भी गठित कमेटी प्रस्तुत करेगी। डीएम कौशल राज शर्मा मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, परिवहन व पुलिस विभाग के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि बाहर से आने वालों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के व्यस्त रूट व चौराहों के आसपास बेतरतीब ढंग से ऑटो, टैंपो, ई-रिक्शा व सिटी बसों की पार्किंग से ट्रैफिक जाम लगता है। इसके लिए जरूरी है कि ऑटो-टैंपो व सिटी बसों के साथ मुख्य मार्गों के इतर एप्रोच रूट पर ई-रिक्शा संचालन के रूट और सीमा निर्धारित की जाए।

उबर, ओला को देना होगा यातायात शुल्क

new routes for auto and tempo in lucknow
डेमो

उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि नए सिरे से तय होने वाले ऑटो-टैंपो रूट के बाद इन्हें जारी हर परमिट पर उसका रूट अंकन किया जाए। इसके उल्लंघन पर जुर्माना संग परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

जो भी ऑटो, टैंपो अथवा सिटी बस बीच सड़क पर खड़े होकर यात्री बैठाते मिले उसे जब्त कर जुर्माना वसूला जाए। मेट्रो रूट पर बंद होने वाले लंबी दूरी तक के ऑटो-टैंपो का रूट ऐसी जगह डायवर्ट किया जाए, जहां आम नागरिकों के आवागमन की सुविधाएं कम हो।

जिलाधिकारी ने उबर व ओला द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए इनके लिए यातायात शुल्क निर्धारित करने को कहा। इस संबंध में नियमों का अध्ययन कर नियमानुसार दर तय करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed