फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New relationship between Lalu and Mulayam's family.

एक और रिश्ते की कड़ी में जुड़ेंगे लालू यादव व मुलायम

Sun, 24 Apr 2016 06:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Apr 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
New relationship between Lalu and Mulayam's family.
मुलायम सिंह यादव व लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रिश्तेदारी में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। लालू यादव के साले और बिहार में राजद से भाजपा में शामिल हुए अनिरुद्ध उर्फ साधु यादव की बेटी डॉ. ईशा 28 अप्रैल को नई दिल्ली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाती और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव के भांजे राहुल की जीवनसंगिनी बनेंगी।

विज्ञापन


रविवार 24 अप्रैल को शहर के इटावा क्लब में राहुल का तिलक और लगनोत्सव कार्यक्रम होगा।

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी घराने के मुखिया मुलायम सिंह यादव और बिहार के दिग्गज नेता लालू यादव की रिश्तेदारी की डोर और मजबूत हो रही है। राजद प्रमुख के बाद अब उनके साले साधु यादव भी मुलायम के समधी बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य हैं राहुल की मां

New relationship between Lalu and Mulayam's family.
राहुल व ईशा - फोटो : amar ujala

होटल कारोबारी 28 वर्षीय राहुल यादव सांसद धर्मेंद्र यादव की जसवंतनगर निवासी बड़ी बहन और तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनीं शीला यादव के बेटे हैं।

राहुल की ताई  विमलेश यादव जसवंतनगर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन हैं। राहुल के ताऊ कप्तान सिंह यादव ने बताया 24 अप्रैल को तिलक , लग्नोत्सव और नई दिल्ली में 28 अप्रैल को होने वाली शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं।

तिलक और लगनोत्सव में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ शामिल होंगे।

अपने परिजनों के साथ पहुंचे साधु यादव

New relationship between Lalu and Mulayam's family.

उधर भाजपा नेता साधु यादव परिजनों और रिश्तेदारों के साथ तिलक और लग्नोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार रात इटावा पहुंच गए।

इससे पहले राजद प्रमुख की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी सपा मुखिया के नाती और मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के साथ हुई है।

शाही अंदाज से होने वाले शादी की जिले के सियासी हल्कों में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed