फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new rate of water in cities

अब पानी भी लगाएगा महंगाई में आग

Thu, 10 Oct 2013 12:35 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
new rate of water in cities

शहरों में यदि आप रहते हैं और जलकल विभाग से पानी लेते हैं तो अब पानी के लिए भी और अधिक जेब ढीली करने को तैयार हो जाएं।

विज्ञापन


राज्य सरकार बिजली के बाद अब पानी की कीमतें बढ़ाने जा रही है। वह भी एक-दो फीसदी नहीं बल्कि दोगुने से ढाई गुने तक यह बढ़ोतरी होगी।

यही नहीं पानी का कनेक्शन के लिए कुल सात श्रेणीकरण तय की गई हैं। इसके मुताबिक जितना बड़ा मकान उतना अधिक वाटर टैक्स।

व्यावसायिक श्रेणी को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया है। व्यावसायिक टैक्स घरेलू से कई गुना अधिक होगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है।

पढ़ें-लखनऊ शहर की ताजा खबरें
विज्ञापन


इसमें आगरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ व मथुरा में नई दरों का सुझाव है। बढ़ी दरें नई वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2014 से लिए जाने का सुझाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जलकल विभाग (पहले जल संस्थान) की स्थापना की गई है। प्रदेश में वाटर टैक्स की दरें वर्ष 2002 में तय की गई थीं।

नियमत: प्रत्येक पांच साल पर वाटर टैक्स की दरों में वृद्धि होनी चाहिए, लेकिन 11 वर्षों में इन दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना की शर्तों के मुताबिक निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। इसमें घरों में पानी का मीटर लगाने के साथ लागत मूल्य के बराबर हाउस टैक्स लिया जाना अनिवार्य है।

प्रदेश में वाटर टैक्स बढ़ाने की मशक्कत पिछले तीन सालों से चल रही है, लेकिन इसे अभी तक तय नहीं किया जा सका है। इसलिए स्थानीय निकाय निदेशालय ने संशोधित प्रस्ताव भेजा है।

इसमें तर्क दिया गया है कि पानी उत्पादन का काफी महंगा हो गया है। पानी उत्पादन के लिए बिजली, मजदूर और केमिकल की जरूरत होती है। इसलिए इसके आधार पर वाटर टैक्स में वृद्धि जरूरी है।


प्रस्ताव की खास बातें
वाटर टैक्स की दरें लागत के आधार पर तैयार की गई हैं। मकानों को कुल सात श्रेणियों में बांटा गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग वाटर टैक्स की दरें तय की गई हैं।

प्रस्तावित वाटर टैरिफ इस आधार पर तैयार किया गया है कि कुल पानी के खर्च में प्रति व्यक्ति 60 फीसदी पानी नहाने, धोने या फिर शौचालय में इस्तेमाल करता है।

केवल 40 फीसदी पानी खाने और पीने पर खर्च किया जाता है। इसलिए जितना बढ़ा घर होगा उससे उतना अधिक वाटर टैक्स लेने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed