{"_id":"63e2779c66c3e23f1f701fab6c71f29e","slug":"new-product-of-iti-ltd","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लाइट्स के साथ आईटीआई की नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी लाइट्स के साथ आईटीआई की नई शुरुआत
अतुल भाराद्वाज/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सूचना क्रांति में अहम रोल निभाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (पीएसयू) आईटीआई लिमिटेड एलईडी लाइट्स में अपने भविष्य को सुदृढ़ करने की संभावना तलाश रही है।
विज्ञापन
इसके लिए कंपनी ने नए उत्पाद लांच किए हैं। इन्हें बिक्री के लिए लखनऊ महोत्सव में भी स्टॉल लगाया गया है।
आईटीआई लिमिटेड पूर्ववर्ती इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लखनऊ इकाई के प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने लखनऊ महोत्सव में स्टॉल का शुभारंभ किया।
उनका कहना था कि एलईडी के साथ कंपनी ने विविधीकरण के साथ नए उत्पाद बनाने की शुरुआत की है।
एलईडी सीरीज में डेकोरेटिव लाइट्स, स्ट्रीट लाइट, ट्यूबलाइट, सोलर लाइट, बल्ब बनाने का काम हो रहा है। लांग लाइफ के साथ यह उत्पाद बिक्री के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन बिजली की खपत कम होने के चलते एक साल के अंदर कीमत वसूल हो जाती है।
बैंकिंग सेक्टर की मदद के लिए नोट काउंटिंग मशीन, फेक नोट डिटेक्टिंग मशीन बनाई है। लखनऊ महोत्सव में खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अभी कंपनी का टर्नओवर गिरा है।
टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी उपक्रम बीएसएनएल और एमटीएनएल बिजनेस प्रभावित होने के साथ टूजी स्पैक्ट्रम मामले ने इसे कम करने का काम किया है।
इस समय आईटीआई लिमिटेड करीब 1000 करोड़ का बिजनेस कर रही है। एलईडी लाइट्स और दूसरे उत्पाद से इस घाटे को कम करने का प्रयास किया गया है। साथ ही एनवायरमेंट फ्रेंड होने का भी कंपनी ने संकेत दे दिया है।
विज्ञापन