फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new pattern of teachers recruitment in model schools

यूपी: मॉडल स्कूलों की बंपर भर्ती में बड़ा बदलाव!

Tue, 26 Aug 2014 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
new pattern of teachers recruitment in model schools

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का अधिकार शिक्षा विभाग के पास न होकर मंडलायुक्तों के पास होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 600 मॉडल स्कूल खोले जाने हैं, इनमें से 141 बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। प्रत्येक मॉडल स्कूल में एक प्राचार्य और आठ शिक्षकों की भर्ती होगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

निजी स्कूलों से बेहतर होगी पढ़ाई

new pattern of teachers recruitment in model schools

शासन से अनुमति मिलने के बाद रिक्तियों के आधार पर विज्ञापन निकाल कर भर्तियां की जाएंगी। शासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मॉडल स्कूलों में पढ़ाई निजी स्कूलों से भी अच्छी होगी।

इन स्कूलों का संचालन केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर होगा और इसमें सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई कराई जाएगी।

मॉडल स्कूलों में इंटर तक की पढ़ाई होगी। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में सहमति बनी है कि अगले सत्र जुलाई से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू करा दी जाए। इससे पहले शिक्षक भर्ती के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 में प्रवेश परीक्षा से दाखिला

new pattern of teachers recruitment in model schools

इन स्कूलों के संचालन के लिए अलग से सोसाइटी बनाई जाएगी। बोर्ड ऑफ गवर्नर का चेयरमैन मुख्य सचिव होगा।

प्रदेश स्तर पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा कमिश्नर और मंडल में मंडलायुक्त डिविजनल कमिश्नर होगा। इन स्कूलों का संचालन मंडलायुक्त की सीधी देखरेख होगा।

मॉडल स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों को सीधे दाखिला दिया जाएगा, लेकिन कक्षा 9 से 12 तक के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा से दाखिला देने के पीछे मुख्य मकसद मॉडल स्कूलों में क्वालिटी एजूकेशन देना है।

विज्ञापन

राज्य सरकार दिखा रही है तेजी

new pattern of teachers recruitment in model schools

राजकीय इंटर कॉलेजों में मौजूदा समय प्रवक्ताओं की भर्ती का अधिकार उप्र लोक सेवा आयोग तथा एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक करता है।

वहीं, मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती में संयुक्त शिक्षा निदेशकों का दखल नहीं होगा।

इसके अलावा, राज्य सरकार अब तमाम अन्य शिक्षक भर्तियों को पूरी करने में जुटी हुई है। इसमें 72825 टीईटी शिक्षक भर्ती और 29334 पदों पर विज्ञान और गणित शिक्षकों की भर्ती शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed