फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New ministers take charge of their portfolio.

नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, किसी ने की बैठक तो किसी ने औचक निरीक्षण कर चौंकाया

Tue, 27 Aug 2019 08:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Aug 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
New ministers take charge of their portfolio.
- फोटो : amar ujala

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए नए मंत्रियों में से अधिकांश ने सोमवार को सचिवालय में कार्यभार ग्रहण किया। सरकार के पुराने मंत्रियों ने भी नए विभागों की जिम्मेदारी संभाल ली। किसी मंत्री ने अफसरों की बैठक लेकर एक्शन प्लान पर बात की तो किसी ने निरीक्षण कर सावधान रहने का संकेत दिया।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने नोएडा आरटीओ दफ्तर का किया औचक निरीक्षण, हड़कंप
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने सोमवार को नोएडा के आरटीओ दफ्तर का औचक निरीक्षण कर कार्यभार संभाला। मंत्री को अचानक सामने देखकर कर्मचारी और अधिकारी सकते में आ गए। मंत्री ने लाइन में लगे लोगों से बातचीत की और लाइसेंस, फिटनेस व वाहनों के पंजीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दिल्ली-यूपी सीमा पर स्थित अजमेरी गेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी वाहन, सुरक्षाकर्मियों व स्कॉर्ट को छोड़ दिया। प्रोटोकाल में लगे अधिकारियों से कहा कि वह बाल कटाने जा रहे हैं, इसलिए सरकारी व्यवस्था का उपयोग नहीं करेंगे। इसके बाद वह निजी वाहन से नोएडा के आरटीओ दफ्तर पहुंचे। यहां काउंटरों के सामने खड़े लोगों से फीडबैक लिया। हालांकि कुछ लोगों ने ही थोड़ी-बहुत दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में पहुंचे मंत्री के परिचय बताने पर अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए। इस दौरान हड़कंप जैसी स्थिति देखकर मंत्री ने सभी से संयत होकर का काम करने को कहा। उन्होंने दफ्तर में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को बेहतर व पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराएं। बाद में मंत्री ने फोन करके सरकारी अमले को वहीं पर बुला लिया।

सुरेश खन्ना ने संभाली वित्त मंत्री की जिम्मेदारी

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल व वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की और विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। उन्होंने बजट का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचे, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

योजनाओं की प्रगति जमीन पर दिखनी चाहिए : राजेंद्र
नवनियुक्त ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने कहा कि ग्राम्य विकास की योजनाओं के काम कागज पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने चाहिए। अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार का मौका दिया जाएगा। सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डालीबाग स्थित उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) में बैठक में यूपीआरआरडीए के तहत निर्मित सड़कों का समय-समय पर भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सभी सड़कों की फोटोग्राफी की जाए ताकि उनके रखरखाव की सही जानकारी प्राप्त हो सके।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का राज्यमंत्री मोहसिन ने किया निरीक्षण

अल्पसंख्यक कल्याण का प्रभार मिलने के बाद राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर में इंदिरा भवन के छठे तल पर स्थित विभाग के प्रत्येक कक्ष में कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूछीं। साथ ही संयुक्त सचिव के कार्यालय के बाहर बैठे फरियादियों से भी मिले। निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण सचिव एसएन पांडेय और आरपी सिंह के कक्ष में न मिलने पर मोहसिन ने नाराजगी जताई। हालांकि निरीक्षण के दौरान ही दोनों अधिकारी वहां पहुंच गये।

युवाओं को हुनरमंद बनाकर देंगे रोजगार: कपिल देव
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी कार्यभार संभाल  लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ परिचय बैठक में कहा कि कौशल विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला विभाग है।

कमल रानी, स्वाति ने संभाला कामकाज

प्राविधिक शिक्षा की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने भी कार्यभार संभाल लिया है।

इन्होंने भी कार्यभार ग्रहण किया
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और श्रीराम चौहान ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed