फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new look of narendra modi in varanasi

क्या बनारस में मोदी को याद आएगा पुराना संकल्प?

Tue, 17 Dec 2013 11:01 PM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
new look of narendra modi in varanasi

भगवा एजेंडे के प्रमुख हिस्से अयोध्या, मथुरा से दूरी बनाकर चल रहे नरेंद्र मोदी बनारस में बदले दिखेंगे।

विज्ञापन


वे एजेंडे के प्रमुख हिस्से काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्ञानवापी से सटे) में माथा टेकेंगे। साथ ही संकट मोचन मंदिर भी दर्शन करने जाएंगे।

मोदी 20 दिसंबर को वाराणसी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे मोदी को इस मंदिर की मुक्ति का संकल्प याद रहता है या नहीं। वे अपने भाषण में इसका जिक्र करते हैं या नहीं।

यूपी में रैलियां शुरू करने के बाद मोदी पहली बार किसी ऐसे मंदिर में जा रहे हैं जो भगवा एजेंडे का हिस्सा है। संघ परिवार ने अयोध्या और मथुरा के साथ ही जिसकी मुक्ति का संकल्प ले रखा है।
विज्ञापन


वर्ष 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद ने जिन स्थलों को हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र करार देकर इनकी मुक्ति की मांग की थी, उनमें अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मोदी अहमदाबाद से दोपहर 12.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

लगभग दो घंटा रैलीस्थल पर रहने के बाद वे अहमदाबाद लौट जाएंगे। इस दौरान मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर भी जाएंगे।

पारंपरिक मान्यता भी है एक वजह
वाराणसी से पहले यूपी में अभी तक मोदी की चार रैलियां हो चुकी हैं। किसी रैली में मोदी ने अयोध्या, मथुरा व काशी के मंदिरों का जिक्र नहीं किया है।

इसलिए अब जब उनके काशी विश्वनाथ मंदिर जाने की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है तो लोगों में स्वाभाविक रूप से यह उत्सुकता है कि उनके भाषण में भी कोई बदलाव दिखेगा या नहीं। हालांकि कुछ लोग इसे वाराणसी की परंपरा व मान्यता से जोड़ रहे हैं।


उनका तर्क है कि मान्यता के अनुसार काशी आने वाले के लिए वहां के कोतवाल (भैरोनाथ मंदिर) और काशी विश्वनाथ मंदिर जाना जरूरी होता है। काशी जाकर जो इन स्थानों पर नहीं जाता है, उसका संकल्प कभी पूरा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed