फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new intermediate college will be opened by yogi government

अटल की याद में योगी सरकार खोलेगी 44 नए इंटर कॉलेज

Fri, 24 Aug 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
new intermediate college will be opened by yogi government
अटल बिहारी वाजपेयी

योगी सरकार प्रदेश में 44 नए अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज खोलेगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपना प्रस्ताव दे दिया है। अनुपूरक बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश की कोई भी तहसील या विधानसभा क्षेत्र इंटर कॉलेज से वंचित नहीं रहेगा। 

विज्ञापन


 प्रदेश में अभी 199 राजकीय कन्या, 359 राजकीय इंटर और 166 पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श इंटर कॉलेज चल रहे हैं, लेकिन करीब 44 तहसील और विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है।
विज्ञापन


विभाग ने अनुपूरक बजट में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से 44 नए इंटर कॉलेज खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए सरकार से 77 करोड़ रुपये मंजूर करने का आग्रह किया है। इसके अलावा विभाग ने अनुपूरक बजट के लिए 156.78 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्ताव भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यह भी प्रस्ताव दिए

10.48 करोड़ रुपये- राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण, विस्तार और विद्युतीकरण 
 8.55 करोड़ रुपये- जिला स्तर पर शिक्षा कार्यालय का निर्माण 
11.79 करोड़ रुपये- संबद्ध प्राइमरी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन
14.77 करोड़ रुपये- क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों का वेतन
2.10 करोड़ रुपये - क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालय कर्मचारियों का भत्ता
52 लाख रुपये - क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालयों का बिजली खर्च
12.15 करोड़ रुपये- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन
5.62 करोड़ रुपये- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में शिक्षक व कर्मचारियों के भत्ते 
14 करोड़ रुपये - व्यावसायिक शिक्षा के लिए अतिथि विषय विशेषज्ञों का मानदेय
14 लाख रुपये- व्यावसायिक शिक्षा के कर्मचारी अधिकारियों का वेतन भत्ता 
49 लाख रुपये- निदेशालय अधिष्ठान में कार्यालय व्यय
3 करोड़ रुपये - माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में भवन निर्माण
73.17 करोड़ रुपये- संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed