{"_id":"61c051325475e812102fa2b4","slug":"new-hospitals-will-be-open-in-unnao-balia-and-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव, बलिया और प्रतापगढ़ को मिलेगी नए साल की सौगात, 100-100 बेड के अस्पताल खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव, बलिया और प्रतापगढ़ को मिलेगी नए साल की सौगात, 100-100 बेड के अस्पताल खुलेंगे
Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में नए साल में उन्नाव, बलिया और प्रतापगढ़ में 100-100 बेड के तीन अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन तीनों अस्पतालों में उपकरण खरीद के लिए मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश में नए साल में उन्नाव, बलिया और प्रतापगढ़ में 100-100 बेड के तीन अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन तीनों अस्पतालों में उपकरण खरीद के लिए मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में अस्पतालों के उच्चीकरण के साथ ही नए अस्पताल भी खोले जा रहे हैं। इसी के तहत उन्नाव, बलिया और प्रतापगढ़ में 100-100 बेड का संयुक्त अस्पताल बनाया गया है। हर अस्पताल में उपकरणों के लिए चार करोड़ 97 लाख 62 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
तीनों अस्पतालों के लिए कुल 14 करोड़ 92 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा.वेदव्रत सिंह ने बताया कि इन तीनों अस्पतालों को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों के शुरू होने से इलाके के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। यहां डॉक्टर व अन्य स्टाफ की भी तैनाती की जा रही है।