फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new flights will start for ahmedabad, guwahati and chandigarh from march

अहमदाबाद समेत इन शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाइटें, यहां देखें- पूरा शेड्यूल

Thu, 20 Feb 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Feb 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
new flights will start for ahmedabad, guwahati and chandigarh from march
प्रतीकात्मतक तस्वीर

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जल्द विमानों का कारवां बढ़ जाएगा। इंडिगो की ओर से आठ नई फ्लाइटें शुरू की जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत हो जाएगी।

विज्ञापन

लखनऊ से अहमदाबाद की फ्लाइट 29 मार्च से
इंडिगो की अहमदाबाद से लखनऊ के लिए फ्लाइट 6ई-544 दोपहर 3.40 बजे उड़कर शाम 5.30 बजे अमौसी पहुंचेगी। इसके शुरू होने से अहमदाबाद की तीसरी फ्रीक्वेंसी हो जाएगी। वापसी में लखनऊ से अहमदाबाद की फ्लाइट 6ई-543 शाम छह बजे उड़ान भरकर रात 8.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ये फ्लाइटें 29 मार्च को शुरू होंगी।
विज्ञापन


लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच उड़ानें 05 मार्च से
पांच मार्च से इंडिगो की चंडीगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट 6ई-6139 शुरू होगी। यह चंडीगढ़ से दोपहर 2.30 बजे टेकऑफ कर 3.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से चंडीगढ़ की फ्लाइट 6ई-6141 रात 9.20 बजे रवाना होकर 10.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से गुवाहाटी के बीच सेवा 05 मार्च से शुरू
इंडिगो की लखनऊ से गुवाहाटी की सीधी फ्लाइट 5 मार्च से शुरू होगी। फ्लाइट 6ई-6139 शाम 4.25 बजे उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में गुवाहाटी से फ्लाइट 6ई-6141 शाम 6.50 बजे रवाना होकर रात 8.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगी।
 

दो जून से मुंबई के लिए बढ़ेगी फ्लाइट

new flights will start for ahmedabad, guwahati and chandigarh from march
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंडिगो मुंबई के लिए विमान की चौथी फ्रीक्वेंसी जून में बढ़ा जा रही है। लखनऊ से मुंबई के लिए फ्लाइट 6ई-5081 दो जून को शुरू होगी। यह लखनऊ से रात 10.05 बजे उड़कर रात 12.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5082 रात एक बजे टेकऑफ कर सुबह 3.20 बजे अमौसी पहुंचेगी। इससे रात में सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed