फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new flats launch by lda on holi

शानदार लोकेशन पर एलडीए लॉन्च करेगा फ्लैट्स

Fri, 11 Mar 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Mar 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
new flats launch by lda on holi
प्रॉपर्टी - फोटो : demo pic

होली पर कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी की शानदार लोकेशन पर लखनऊ विकास प्राधिकरण 172 फ्लैटों का तोहफा देने जा रहा है। इनकी कीमत 25 लाख से 57 लाख रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन


इन आवासीय योजनाओं का नाम पूर्वा, आर्द्रा और फाल्गुनी रखा गया है। फ्लैटों का क्षेत्रफल 56 वर्ग मीटर से लेकर 122 वर्ग मीटर के बीच होगा। 

इन सभी अपार्टमेंट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में एलडीए बहुत जल्द इन पर कब्जा भी दे देगा। 20 मार्च तक इस योजना को होली स्पेशल स्कीम के तहत लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण की पहली आवासीय योजना पूर्वा अपार्टमेंट के नाम से सेक्टर-एच कानपुर रोड में होगी। जिसमें 56 वर्ग मीटर के 68 फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये होगी। वहीं 62 वर्ग मीटर के 10 फ्लैटों की कीमत 28 लाख रुपये होगी। ये सभी फ्लैट वन बीएचके होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह के होंगे फ्लैट्स, पढ़िए पूरा डिटेल...

new flats launch by lda on holi
प्रॉपर्टी - फोटो : demo pic

दूसरी योजना आर्द्रा रमाबाई रैली स्थल के नजदीक होगी। इसमें 122 वर्ग मीटर के 37 फ्लैट होंगे। जिनकी कीमत करीब 59 लाख रुपये होगी। 85 वर्ग मीटर के सात और 113 वर्ग मीटर के भी सात फ्लैट होंगे। 

जिनकी कीमत क्रमश: 41 और 54 लाख रुपये तय की गई है। ये सभी टू बीएचके होंगे। तीसरा अपार्टमेंट फाल्गुनी होगा। जिसमें कुल 42 फ्लैट होंगे। इनका क्षेत्रफल 98 वर्ग मीटर होगा इनकी कीमत 37 लाख रुपये तय की गई है।

फ्लैटों के क्षेत्रफल की गणना प्राधिकरण ने निजी बिल्डरों की तरह सुपर एरिया के आधार पर की है। जिसमें फ्लैट के तय क्षेत्रफल में कॉमन एरिया जैसे सीढ़ियों, गलियारा आदि को भी शामिल किया गया है। 

इसकी कीमत भी आवंटी से ही वसूली जाएगी। पंजीकरण के लिए कुल कीमत की पांच फीसदी धनराशि आवेदक से ली जाएगी। लाटरी के जरिए आवंटन होने के एक महीने बाद कुल कीमत की 10 फीसदी धनराशि जमा करवाई जाएगी। बाकी किस्तें 18 महीने तक तिमाही ब्याज सहित वसूली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed