{"_id":"44c6de2e2a80fa40adb0b8026f24ec64","slug":"new-fair-again-for-auto-tempo-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की कटी जेब, तब घटाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की कटी जेब, तब घटाया किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Feb 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज रूट पर प्रत्येक स्टाप का पांच रुपये किराया घटा दिया गया है।
विज्ञापन
अब चारबाग से कैसरबाग चौराहे तक जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये के बजाय पांच रुपये किराया देना होगा।
इसी प्रकार परिवर्तन चौक, आईटी कॉलेज, विवेकानंद, कपूरथला, नेहरू बाल वाटिका, पुरनिया, बेलीगारद का भी पांच रुपये कम किराया देना पड़ेगा।
परिवहन अफसरों ने 22 फरवरी को चारबाग में इसकी जांच तो अधिक किराये के वसूली के पुष्टि हुई।
इसके बाद 23 फरवरी को आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) ने चारबाग से चिनहट रूट की संशोधित किराया सूची जारी कर दी।
आरटीओ जयशंकर तिवारी ने बताया कि पहले रूट की दूरी की गणना वाया लालबाग होकर की गई थी।
इससे चारबाग से कैसरबाग चौराहे का किराया 10 तय हुआ था। लेकिन ऑटो का संचालन लाटूश रोड होकर होने की शिकायत पर किराये को संशोधित करके सूची जारी कर दी गई है।
पहले सूची में चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज का किराया 28 रुपये था जो घटकर 23 रुपये रह गया है।
उन्होंने बताया कि ऑटो ड्राइवर अधिक किराया मांगे तो परिवहन विभाग की हेल्पलाइन 18001800151, पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर, यातायात कंट्रोलरूम 1073 नंबर एवं वीमेन पावर लाइन 1090 नंबर पर ऑटो नंबर सहित शिकायत दर्ज कराएं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन