फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New electricity connection may cost up to Rs 44 for domestic and Rs 100 for industries In UP

UP: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा! ये ग्राहक भी होंगे प्रभावित

Tue, 11 Jun 2024 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2024 09:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब घरेलू के लिए 44 तो उद्योगों के लिए 100 तक नया बिजली कनेक्शन महंगा हो सकता है। पावर काॅरपोरेशन ने नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। उपभोक्ता परिषद ने बढ़ोतरी पर विरोध जताया है।

विज्ञापन
New electricity connection may cost up to Rs 44 for domestic and Rs 100 for industries In UP
up electricity connection - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो सकता है। कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेते वक्त ली जाने वाली सामग्री व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है। यह घरेलू उपभोक्ता के लिए करीब 44 फीसदी तो उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगी हो सकती है। 
विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन ने नया प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही राज्य उपभोक्ता परिषद ने विरोध का एलान कर दिया है। परिषद का कहना है कि पिछले चार साल से कोई दर नहीं बढ़ी है, इसलिए आगे भी नहीं बढ़ने दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, नए विद्युत कनेक्शन की दरों, मीटर का मूल्य, खंभा, ट्रांसफार्मर, प्रतिभूति राशि, प्रोसेसिंग फीस आदि के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि प्रतिभूति राशि में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इन बढ़ी हुई दरों पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई दरें जारी होंगी। वर्तमान में 2019 में जारी की गई डाटा बुक लागू है। यह हर दो से तीन साल के लिए बनाई जाती है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा कॉस्ट डाटा बुक समय से न दाखिल करने की वजह से इस बार देर से जारी हो रही है।

बीपीएल उपभोक्ता भी होंगे प्रभावित
पावर कॉरपोरेशन ने मजदूरी मद (लेबर कॉस्ट) की राशि 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 150 रुपये से बढ़ाकर 564 रुपये कर दी है। ऐसे में बीपीएल और छोटे घरेलू कनेक्शन लेने वालों को भी करीब 44 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा। 

 

एक किलोवाट के कनेक्शन पर बिना जीएसटी अभी तक 1032 रुपये लिए जाते थे, जो प्रस्तावित दर में अब 1486 रुपये हो गया है। स्मार्ट मीटर के सिंगल फेस कनेक्शन पर 3822 रुपये देने होते थे, जो अब 6316 रुपये हो जाएंगे।

हर स्तर पर होगा विरोध : वर्मा
राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की बैठक में मामले को रखा जाएगा। यह प्रस्ताव पूरी तरह से उपभोक्ता विरोधी है। इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा।

 
सामग्री वर्तमान दर प्रस्तावित दर बढ़ोतरी/कमी
25 केवीए ट्रांसफार्मर 56780 69006 22 प्रतिशत
सिंगल फेस मीटर 872 912 5 प्रतिशत
3 फेस मीटर 2921 2285 19 प्रतिशत कमी
पीसीसी पोल 2721 3243 19 प्रतिशत

नए कनेक्शन पर प्रतिभूति राशि में बढ़ोतरी

 
श्रेणी वर्तमान दर प्रस्तावित दर बढ़ोतरी
स्मॉल एंड मीडियम पावर 1350 3000 122 प्रतिशत
नॉन इंडस्ट्रियल लोड 4500 6000 33 प्रतिशत
लार्ज एंड हैवी 2200 5000 127 प्रतिशत
चार्जिंग सबस्टेशन 400 3000 650 प्रतिशत

कनेक्शन का प्रकार प्रोसेसिंग फीस वर्तमान दर प्रस्तावित दर (रुपये में)

कनेक्शन का प्रकार वर्तमान दर प्रस्तावित दर 
1 किलोवाट लाइफ लाइन 10 10
1 किलोवाट लाइफ लाइन से अतिरिक्त 50 100
1 से 25 किलोवाट तक 100 100
25 से 50 किलोवाट तक 1000 5000
56 से 500 केवीए तक 5000 10000
500 से 3000 केवीए तक 10000 15000
3000 से 10000 केवीए तक 15000 25000
10000 केवीए से ऊपर 25000 50000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed