{"_id":"5b0e7d5b4f1c1ba66e8b54e4","slug":"new-born-died-due-to-carelessness-of-doctor-in-sultanpur-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान लापरवाह डॉक्टर ने नवजात की गर्दन ही चीर दी, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान लापरवाह डॉक्टर ने नवजात की गर्दन ही चीर दी, दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की घोर लापरवाही से नवजात की कटी गर्दन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की लापरवाही से एक नवजात की दुनिया में आने से पहले ही मौत हो गई। प्रसव के दौरान ऑपरेशन के औजार से नवजात की गर्दन कट गई और उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। इस घटना से भड़के तीमारदारों ने आरोपी डॉक्टर को पीटा भी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी सुनील सोनी का आरोप है कि मंगलवार शाम को उनकी पत्नी कुसुम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वह उसे लेकर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां नार्मल डिलीवरी के लिए नर्स कुसुम को लेबर रूम में ले गई और कुछ देर के बाद नर्स ने नार्मल डिलीवरी न हो पाने की बात कही। नर्स ने थोड़ी देर बाद आकर कहा कि अब तत्काल ऑपरेशन किया जाएगा।
सुनील ने बताया कि कुसुम को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, जहां डॉ. आरके भट्ट ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही कर बैठे। उनकी लापरवाही से औजार से नवजात की गर्दन कट गई। इससे बच्चे की मौत हो गई। तस्वीरों में भी ये साफ देखा जा सकता है कि नवजात की गर्दन कटी है।
विज्ञापन
सुनील ने बताया कि डॉक्टर ने इसी तरह बच्चे के जन्म होने की बात कहकर तुरंत उसका अंतिम संस्कार करने को कहा लेकिन परिवारीजन मामले को भांप गए। सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। बुधवार सुबह तीमारदारों समेत वहां मौजूद अन्य लोगों की पहले डॉक्टर भट्ट से तीखी झड़प हुई। इतने में डॉक्टर ने एक तीमारदार को धक्का दे दिया। इस पर सभी भड़क उठे। सबने मिलकर डॉक्टर को पीटा। किसी तरह वह वहां से भाग निकले।
पीड़ित परिवार ने डॉ. आरके भट्ट के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अस्पताल की सीएमएस डॉ. उर्मिला ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाल स्याम सुन्दर पाण्डेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे।