फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new born babies found in garbage in lucknow

लखनऊ फिर शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्चियां

Sat, 19 Nov 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 12:38 PM IST
new born babies found in garbage in lucknow
कूड़े के ढेर में ‌‌‌‌‌म‌िले नवजात श‌िशु - फोटो : amar ujala

शायद हमारा समाज बेटियों के प्रति भेदभाव और उन्हें बोझ समझने की मानसिकता से उबर नहीं पा रहा। तभी तो उनके प्रति उसकी संवेदनहीनता कम होती नहीं दिख रही। ऐसे ही एक घटना ने फिर शहर-ए-तहजीब को शर्मसार कर दिया।



एक ही दिन में राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में दो नवजात बच्चियों के शव कूड़े के ढेर में फेंके मिले। इसमें से एक की पहचान हो गई है और पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी है। 


चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह राहगीरों ने कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बच्ची का शव पॉलीथिन में लिपटा था। पास ही एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा था। आशंका है कि बच्ची के पैदा होते ही उसे बोरे में रखकर कोई कूड़े के ढेर में फेंक गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को शव के बारे में जानकारी नहीं थी। बच्ची किसकी है? माता-पिता उसे क्यों और किन हालातों में फेंक गए? इस बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

घरवाले बोले, हम तो दफना आए थे...

new born babies found in garbage in lucknow
कूड़े के ढेर में ‌‌‌‌‌‌नवजात - फोटो : amar ujala
पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में शनि मंदिर के पीछे पैदा हुई बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतका के एक हाथ में वीगो लगी थी। तेलीबाग चौकी प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने बताया कि कूड़े के ढेर में मिले कागजों से शव की पहचान कर ली गई है।

मृत बच्ची कृपा शंकर सोनी और अनीता की है। अनीता ने बाल दिवस को कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को पीलिया की बीमारी थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन दो दिन बाद मौत हो गई।

हाथ में लगे वीगो से बच्ची को ग्लूकोज व दवाएं दी जा रही थीं। परिवारीजनों का कहना है कि शव शनि मंदिर के पीछे कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। शव बाहर कैसे आया? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी कूड़े के ढेर में बच्चियों के फेंके जाने की घटनाएं सामने आई है। नाका में नवजात का शिशु मिला था। वहीं मड़ियांव की नौबस्ता पुलिया पर नवजात के शव को कुत्ते नोंच रहे थे।

इसी तरह पीजीआई के वृंदावन सेक्टर पांच में भ्रूण फेंका मिला था, जो बच्ची का था। पीजीआई नें नहर के किनारे पड़े भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। वजीरगंज मं शिक्षा भवन व हाथी पार्क के पास भी शव और भ्रूण फेंका मिला था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed