फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New AI courses launched at IIMs

Lucknow News: आईआईएम में एआई के नए कोर्स शुरू

Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
New AI courses launched at IIMs
लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में आईआईएम लखनऊ में दो नए कोर्स शुरू हुए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026 के दौरान इन कोर्सों की ऑनलाइन माध्यम से शुरुआत की है। मंत्री ने कहा कि भारत को नैतिक और जिम्मेदार एआई के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में काम करना चाहिए। देश की युवा शक्ति स्वदेशी एआई मॉडल विकसित कर सकती है, जिससे भारत दुनिया को समाधान देने में सक्षम बनेगा। निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने बताया कि जल्द ही संस्थान तीन नए कोर्स शुरू करेगा। चार वर्षीय बीएस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स सत्र 2026-27 से शुरू होगा, जिसमें 12वीं पास और जेईई एडवांस में योग्य रैंक वाले छात्र प्रवेश ले सकेंगे। दो वर्षीय टेक एमबीए सत्र 2027-28 से शुरू होगा। इसके अलावा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएस टेक एमबीए कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed