खुशखबरीः लखनऊ शहर के अंदर एक लाख लोगों को मिलेंगे कम कीमत के फ्लैट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 1500 वर्गफीट के प्लॉट पर अपार्टमेंट...। शर्त सिर्फ इतनी की 9 मीटर चौड़ी सड़क हो। चौंकिए नहीं, एलडीए बोर्ड की मंगलवार को होने वाली बैठक में अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगी तो प्राधिकरण इतने एरिया में बहुमंजिला अपार्टमेंट बनाने की इजाजत दे सकेगा।
विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि (बिल्डिंग बाइलॉज)-2008 में प्रस्तावित संशोधन (2016) में इसकी व्यवस्था की गई है। एलडीए बाइलॉज में होने वाले इस संशोधन को अनुपूरक प्रस्ताव के रूप में बोर्ड बैठक में रख रहा है।
प्रस्ताव के तहत 1500 वर्गफीट से अधिक और 20,000 वर्गफीट से कम क्षेत्रफल में बहुमंजिला इमारत बनाने की अनुमति दी जा सकेगी। इससे कम क्षेत्रफल के बाद भी फ्लैट बनाने की अनुमति होगी।
शहर के लोगों के लिए खास है यह फैसला
अभी तक बिल्डिंग बाइलॉज 2008 में 20,000 वर्गफीट न्यूनतम जमीन की जरूरत बहुमंजिला निर्माण के लिए होती थी। इससे कम पर प्राधिकरण नक्शा पास नहीं करता था।
बोर्ड इस संशोधन पर अपनी सहमति देता है तो इसे लागू कराने के लिए शासन को भेज दिया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस संशोधन को केवल सहमति भर एलडीए बोर्ड से ली जानी है। यह एक प्रक्रिया भर है। असल में शासन पहले ही इसको लागू करने की तैयारी कर चुका है।
एलडीए के वीसी का कहना है सतेंद्र सिंह एलडीए बोर्ड में अनुपूरक प्रस्ताव के रूप में बिल्डिंग बाइलॉज के संशोधन को रखा जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण फैसला शहर के लोगों के लिए हो सकता है। इसके अलावा लैंड पूलिंग से भूखंड विकसित करने का प्रस्ताव भी अनुपूरक एजेंडा के रूप में रखा जा रहा है।