फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new 5 lane near imambada

इमामबाड़ा के पास होगी पांच लेन की सड़क

Wed, 19 Feb 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Feb 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
new 5 lane near imambada

टीले वाली मस्जिद से छोटे इमामबाड़े तक की सड़क पांच लेन की बनाई जाएगी

विज्ञापन
फिलहाल ये सड़क कहीं तीन तो कहीं पर साढ़े तीन लेन चौड़ी है। पीडब्ल्यूडी यह काम करेगा।

इसके अलावा जल निगम सीवरेज लाइन शिफ्ट करेगा, लेसा बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करेगा और एलडीए बाकी सौंदर्यीकरण के कार्य इस क्षेत्र में करेगा।

प्राधिकरण का सौंदर्यीकरण आर्किटेक्ट की तैयार डिजाइन के आधार पर होगा। इस पूरी परियोजना पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद की जा रही है।

ये सारा काम अलग-अलग एजेंसियां करेंगी, मगर नोडल एजेंसी लखनऊ विकास प्राधिकरण ही होगा। अल्पकालीन निविदा के आधार पर जल्द से जल्द सारे टेंडर कर के ये काम शुरू करवाया जाएगा।


इस संबंध में मुख्यमंत्री जब गंभीर हुए तो कमिश्नर संजीव शरण के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों ने काम शुरू किया है। आयुक्त ने इस संबंध मंगलवार को भी बैठक की और जरूरी निर्देश्ा दिए।

इस परियोजना का एक शुरुआती खाका बना लिया गया है और कुछ बिंदुओं को शामिल किया गया है। मुख्य एजेंसी के तौर पर एलडीए होगा।

सहयोग के लिए पीडब्ल्यूडी, लेसा, जल निगम, नगर निगम, राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और पर्यटन विभाग शामिल रहेंगे। शुरुआत पीडब्ल्यूडी करेगा। जिसको सबसे पहले यहां की सड़क चौड़ी करनी होगी।

17 मीटर चौड़ी होगी रोड

यह तीन किमी. लंबी सड़क अब करीब 17 मीटर (पांच लेन) चौड़ी होगी। पहले ये सड़क 10 से 13 मीटर चौड़ी थी मगर अब इसको ड़्योढ़ा किया जाएगा।

जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि हमको हमारा काम बता दिया गया है।

ई-टेंडरिंग के माध्यम से जल्द से जल्द यह काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद करते हैं कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही काम शुरू करवा देंगे। जिसके बाद में इस सड़क पर आवागमन सुगम हो जाएगा।


टीले वाली मस्जिद का परिसर बनेगा आकर्षक
टीले वाली मस्जिद को और आकर्षक बनाने का ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया जा चुका है। इसके तहत तीन एकड़ से अधिक के इस परिसर में नमाजियों के लिए अतिरिक्त स्थान बनाया जाएगा।

जहां ऊंचा नीचा तल है, उसे मिट्टी से भर कर थोड़ा चौरस किया जाएगा। एक सीधा रास्ता बनाया जाएगा, जो लोगों को सीधे बाहर से अंदर और अंदर से बाहर लाएगा।

यहां बाहर से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए बसों की पार्किंग का भी इंतजाम किया जाएगा। यह काम लखनऊ विकास प्राधिकरण को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed