{"_id":"62bf5a0955f67051452b49d5","slug":"neurological-treatment-for-every-patient-in-pgi-lucknow-news-lko637741436","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरोलॉजी की ओपीडी से बगैर परामर्श नहीं लौटाएंगे कोई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरोलॉजी की ओपीडी से बगैर परामर्श नहीं लौटाएंगे कोई मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के न्यूरोलॉजी विभाग के नए विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव झा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पेशेंट केयर है। विभाग के पास पहले से काफी संसाधन हैं। न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र) की परेशानी से ग्रस्त कोई भी मरीज ओपीडी से बिना परामर्श वापस नहीं जाएगा, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। चाहे रात के 12 ही क्यों न बज जाएं।
बेड खाली न होने पर मरीज को भर्ती करने में तो परेशानी हो सकती है, लेकिन जो मरीज ओपीडी में मैनेज हो सकते हैं, कम से कम उनका इलाज शुरू हो जाए। यह जरूरी है। ओपीडी में सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। विभाग में प्रो. वीके पालीवाल, प्रो. विनीता, प्रो. रुचिका के अलावा प्रो. कलिता जैसे विशेषज्ञों की टीम के अलावा डीएम छात्रों की टीम है। ऐसे में किसी तरह की कोई सलाह देने में परेशानी नहीं है।
वहीं ऑप्थेल्मिक विभाग के विभागाध्यक्ष बने प्रो. विकास कनौजिया ने कहा कि आंख के इलाज की विश्व स्तरीय तकनीक संस्थान में उपलब्ध होगी। लेसिक लेजर तकनीक का विस्तार किया जाएगा। विभाग में प्रो. रचना, प्रो. आलोक, प्रो. वैभव जैसे विशेषज्ञों की टीम है। ऑप्टिक नर्व की खराबी के कारण आंख की रोशनी खत्म होने की परेशानी के इलाज के लिए काम करने की जरूरत है।