फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nephew of former BJP MLA committed suicide by cutting vein of his hand

Lucknow News: भाजपा के पूर्व विधायक के भांजे ने हाथ की नस काटकर जान दी

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Nephew of former BJP MLA committed suicide by cutting vein of his hand
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ। प्रतापगढ़ के रानीगंज विस क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार के भांजे गोमतीनगर के विरामखंड पांच निवासी अतुल मणि त्रिपाठी (42) ने नस काटकर आत्महत्या कर ली। चार दिन से शव कमरे में पड़ा रहा, लेकिन मानसिक रूप से बीमार मां सुधा को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक अतुल मकान के पहले तल पर रहते थे। वहीं, सुधा भूतल पर रहती हैं। सुधा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह ठीक से बातचीत नहीं कर पाती हैं। मंगलवार को सुधा की दिल्ली में रहने वाली बेटी गीतिका से फोन पर बात हुई। गीतिका ने भाई के बारे में पूछा। इस पर सुधा ने बताया कि वह चार दिन से कमरे से बाहर नहीं निकला है। संदेह होने पर गीतिका ने मामा अभय कुमार को फोन कर मामले की जानकारी दी। अभय ने गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अतुल के कमरे में दाखिल हुई तो तेज बदबू आ रही थी। भीतर बेड पर अतुल का शव पड़ा था।
विज्ञापन

किचन में रखा था चाकू, खून के धब्बे मिले
पुलिस ने किचन से एक चाकू बरामद किया। उस पर खून के धब्बे थे। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। जांच में पता चला कि अतुल ने हाथ की नस काटी थी। शव पुराना होने के कारण कलाई पर खून के धब्बे जमा हो गए थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि गीतिका के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। सुधा ने किसी से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल से अलग रह रही थी पत्नी
अभय कुमार ने बताया कि अतुल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिलहाल कहीं काम नहीं कर रहे थे। अतुल के पिता सुरेश मणि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में तैनात थे, जिनका देहांत हो चुका है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अतुल का कुछ दिन से पत्नी से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वह उनसे अलग रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में पत्नी से मनमुटाव की पुष्टि हुई है। हालांकि, अतुल ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस को अतुल के घर से एक पालतु कुत्ता भी मिला, जिसकी देखरेख रिश्तेदार कर रहे हैं।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed