फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nephew attacks uncle with rod over property dispute, serious

Lucknow News: संपत्ति के विवाद में भतीजे ने रॉड से ताऊ पर किया हमला, गंभीर

Sun, 26 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Nephew attacks uncle with rod over property dispute, serious
लखनऊ। सआदतगंज के रामनगर में 21 अक्तूबर को सैयद अली पर उनके भतीजे चंदन ने रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी व चार अन्य पर पीड़ित के घरवालों को भी पीटने का आरोप है। सैयद अली की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी पत्नी रुखसाना की तहरीर पर सआदतगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




रुखसाना के मुताबिक 21 अक्तूबर को दोपहर एक बजे घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। मामले की जानकारी पर घर पहुंची पुलिस ने सुलह करा दी थी। आरोप है कि पुलिस के जाते ही चंदन ने पति के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। उनका सिर फट गया और वह गिर पड़े। रुखसाना का आरोप है कि जब वह और घरवाले बीच-बचाव करने लगे तो चंदन, उसकी पत्नी जुगनू, बेटी शबनम, बेटे आमिर और दिलीप ने उन्हें व घरवालों को बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। खुद को फंसता देख चंदन परिवार के साथ वहां से भाग निकला। रुखसाना ने पड़ोसियों की मदद से पति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक आरोपियों के तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed