फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nepali youth returning home from Kerala dies in road accident, one serious

Lucknow News: केरल से घर लौट रहे नेपाली युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Sun, 19 May 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth returning home from Kerala dies in road accident, one serious
श्रावस्ती। भिनगा सिरसिया मार्ग पर चिल्हरिया गांव के निकट मुख्य मार्ग पर मिट्टी का ढेर लगा था। जिसपर शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर चढ़ गई और पलट गई। घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें बहराइच रेफर किया गया था। जहां एक नेपाली युवक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। नेपाली युवक केरल से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

नेपाल के जिला डांग अंतर्गत सुकइया निवासी राम (30) पुत्र दल बहादुर केरल में रहकर मजदूरी करते थे। जहां से वे शुक्रवार को घर वापस लौट रहे थे। वे शुक्रवार मध्य रात्रि को करीब 10 बजे बस से भिनगा पहुंचे थे। जिन्हें घर ले जाने के लिए उनका चचेरा भाई सुकइया निवासी शिवराज (22) पुत्र बसंत मोटरसाइकिल लेकर भिनगा गया था। इस दौरान उनके साथ राम का दोस्त व डांग जिले के ही खिरकी निवासी पवन (26) पुत्र मोती मल्ल भी था। भिनगा से लौटते समय मोटरसाइकिल राम चला रहे थे। रात करीब दो बजे जैसे ही राम मोटरसाइकिल लेकर सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया गांव पहुंचे, तभी मार्ग पर लगे मिट्टी के ढेर के कारण राम बाइक से नियंत्रण खो बैठे। इससे मोटरसाइकिल मिट्टी के ढेर पर चढ़कर मार्ग किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान हेलमेट न लगाने के कारण तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां से राम व पवन को पहले जिला अस्पताल भिनगा बाद में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां राम की मौत हो गई। वहीं पवन की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया। शिवराज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed