{"_id":"5fb216456c81f149c607c42a","slug":"neighbors-killed-youth-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक को रास्ते पर पेशाब करना पड़ा भारी, लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक को रास्ते पर पेशाब करना पड़ा भारी, लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, तीन घायल
Mon, 16 Nov 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बहराइच थाना इलाके रिसिया थाना इलाके के खैरी दिकोली गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
दरअसल, सुहेल नाम का युवक रविवार रात घर के सामने रास्ते पर पेशाब कर रहा था। जिस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पड़ोस के राममूरत, आत्माराम, रामपाल, सनेही और मनजीत लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए।
आपसी मारपीट में सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी रिसिया लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा चिंताराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि आरोपी राममूरत पुत्र झुर्रा, सनेही पुत्र मंगल तथा मनजीत पुत्र मंगल निवासी दिकौली को हिरासत में लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।