फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neighbor's four pet dogs were poisoned and killed for barking in front of the shop.

Lucknow News: दुकान के सामने भौंकने पर पड़ोसी के पालतू चार कुत्तों को जहर देकर मार डाला

Wed, 19 Jun 2024 05:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's four pet dogs were poisoned and killed for barking in front of the shop.
काकोरी। दुकान के सामने भौंकने पर डेयरी संचालक व उसके पिता ने पड़ोसी के चार पालतू कुत्तों को जहर देकर मार डाला। काकोरी पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

लंगोटा खेड़ा निवासी कमलेश यादव की बसरैला रोड पर स्थित मार्केट में आटा चक्की व टेंट हाउस है। कमलेश के मुताबिक उन्होंने चार देशी कुत्ते पाले थे।
मार्केट में डेयरी चलाने वाले तिलसुआ निवासी सवेंद्र व उसके पिता सहदेव की डेयरी है। आरोप है कि रविवार शाम पिता-पुत्र ने उनके कुत्तों को किसी चीज में जहर मिला कर खिला दिया। सोमवार सुबह वह मार्केट पहुंचे तो उन्हें चारों कुत्ते तड़पते मिले। दो की पेट फटने से मौत हो गई, जबकि दो ने कुछ बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जब वह मामले की शिकायत करने आरोपी पिता-पुत्र के पास पहुंचे तो उन्होंने जहर देने की बात स्वीकार ली। आरोपियों ने शाम को उनके अन्य कुत्तों की भी जहर देकर हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed