फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP murderous wife in the capital; killed her husband, hid the body in a trunk, then dumped it in a ca

यूपी: राजधानी की एक और कातिल पत्नी, पति की हत्याकर बक्से में छिपाई लाश, फिर ई-रिक्शे से नहर फेंकी

Fri, 18 Sep 2026 04:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 18 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस ने रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी सूफिया बानो ने कथित प्रेम संबंध के चलते साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव बक्से में छिपाया। बाद में शव ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका गया। तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
UP murderous wife in the capital; killed her husband, hid the body in a trunk, then dumped it in a ca
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित तौर पर हत्या कर शव लकड़ी के बक्से में छिपाने और बाद में ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को कविता देवी की तहरीर पर हत्या और शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने ई-रिक्शे के संभावित रास्तों पर लगे करीब 170 से 180 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


प्रेम संबंध को लेकर होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में सूफिया ने बताया कि रामकिशोर से उसका करीब चार वर्ष से संबंध था और करीब दो वर्ष पहले दोनों ने निकाह किया था। पुलिस के मुताबिक, बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। रामकिशोर अपनी पहली पत्नी कविता के पास जाने और उसे खर्च देने लगा था, जिसका सूफिया विरोध करती थी।

पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और उसके साथी मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को घर बुलाया। दरवाजा खुला छोड़ने के बाद दोनों अंदर पहुंचे और सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

बक्से में छिपाया शव

हत्या के बाद फर्श की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इसके बाद सूफिया ने अपने करीब 16 वर्षीय बेटे को बुलाया। पुलिस के मुताबिक, सभी ने शव को लकड़ी के बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया। 15/16 सितंबर की रात शव को ई-रिक्शा लोडर में रखकर कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने मो. इकबाल, मुन्ना उर्फ मुच्छड़ और सूफिया बानो को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन

पत्नी ने सिर पर तवे से वारकर पति को मार डाला था

इसी तरह कुछ दिन पहले ही जानकीपुरम इलाके में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति पर तवे के कई बार हमला किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। ये घटना गुरुवार शाम की है। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक आशीष सोनी उर्फ शनि (40) को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां मिथलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बहू तपस्या समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी आशीष के साथ मारपीट की जा चुकी थी और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed