फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neighbor entered the house and shot the girl, admitted in trauma center in critical condition

Lucknow News: घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती को गोली मारी, गंभीर हालत में ट्राॅमा में भर्ती

Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Neighbor entered the house and shot the girl, admitted in trauma center in critical condition
घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती को गोली मारी, गंभीर हालत में ट्राॅमा में भर्ती
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा इलाके में बुधवार देर रात सतीश यादव ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवती (24) को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे ट्राॅमा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली युवती के पेट में लगी है। आरोपी अपने भाई संदीप यादव से युवती के बढ़ते मेलजोल से नाराज था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी पड़ोसी युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। युवती की मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज सुनकर युवती भी बाहर आ गई। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी भड़क उठा और असलहा निकाल कर उनको गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग व मोहल्ले वाले मदद के लिए दौड़े। इस पर आरोपी सतीश असलहा लहराते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


आरोपी के भाई ने युवती को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आरोपी के भाई संदीप यादव ने घायल युवती को उसके भाई की मदद से ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पाकर पारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतीश की तलाश में मोहल्ले में कई जगह दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि सतीश की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मारी युवती को गोली
इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि अभी तक की गई छानबीन में इस बात का पता चला है कि युवती और आरोपी सतीश के भाई संदीप यादव के बीच कुछ दिनों से नजदीकियां बढ़ गई थीं। यह बात सतीश को पसंद नहीं थी और वह इसका विरोध कर रहा था। इसी खुन्नस के चलते उसने युवती की हत्या का प्रयास किया। जांच में यह भी पता चला है कि संदीप यादव के खिलाफ पुलिस पहले जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed