फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neha said, those who are happy on the notice will be disappointed

Lucknow : नेहा बोलीं, नोटिस पर खुश होने वालों को मिलेगी निराशा, मार्कण्डेय काटजू का साथ मिलने की दी जानकारी

Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
सार

नेहा ने कहा है कि वे नोटिस से डरने वाली नहीं हैं। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए नेहा ने कहा कि मैं यूपी आई हूं। यूपी पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले। मैं गलत नहीं हूं। इसलिए कोई डर नहीं है। उन्होंने रविवार को एक बार फिर से रोजगार को लेकर अपना पुराना गीत पोस्ट किया।

विज्ञापन
Neha said, those who are happy on the notice will be disappointed
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू का साथ मिला है। नेहा ने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी पुलिस की नोटिस को उन्होंने अवैध बताया है। नेहा नेे व्यंग्य किया कि मुझे नोटिस मिलने पर खुश होने वालों के लिए यह एक हृदय विदारक सूचना है। इससे पहले नेहा ने रोजगार से जुड़े अपने एक और पुराने गीत को फिर से सोशल मीडिया पर रविवार को पोस्ट किया है।नेहा ने कहा कि नोटिस पर खुश होने वालों को अंतत: निराशा ही मिलेगी क्योंकि मैं आमलोगों के मुद्दे उठाती रहूंगी। 
विज्ञापन

 
कानपुर देहात पुलिस की नोटिस मिलने के साथ ही देश के तमाम वर्गों व व्यक्तियों का समर्थन हासिल कर रहीं नेहा ने रविवार को पोस्ट कर बताया कि उन्हें मार्कण्डेय काटजू का भी साथ मिल गया है। उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने नोटिस को अवैध बताते हुए आश्वासन दिया है कि भारत की न्यायपालिका न्याय के पक्ष में उनके साथ खड़ी है। नेहा ने सवाल किया कि जिस पीड़ा को परिवार समेत वे झेल रही हैं उसकी जिम्मेेदारी कौन लेगा। 
विज्ञापन

 
इस बीच नेहा ने कहा है कि वे नोटिस से डरने वाली नहीं हैं। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए नेहा ने कहा कि मैं यूपी आई हूं। यूपी पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले। मैं गलत नहीं हूं। इसलिए कोई डर नहीं है। उन्होंने रविवार को एक बार फिर से रोजगार को लेकर अपना पुराना गीत पोस्ट किया। नोटिस मिलने के बाद भी उन्होंने रोजगार पर आधारित एक गाना पोस्ट किया था। अब एक दूसरा पुराना गाना उन्होंने पोस्ट किया है जो बेरोजगारों के लिए गाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed