फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ndca wins cricket match against abc academy

एनडीसीए ने एबीसी अकादमी को दी मात

Wed, 03 Sep 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
ndca wins cricket match against abc academy
एनडीसीए और मास विजन डेवलपर अकादमी ने अपने मुकाबले जीतते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में पूरे अंक अर्जित किए।
विज्ञापन


एनडीसीए ने नेशनल स्टेडियम दिल्ली को 26 रन और मास विजन डेवलपर ने एबीसी नार्थ हरियाणा को छह विकेट से पराजित किया।

एनईआर स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए पहले मैच में एनडीसीए ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए।

रिंकू ने 54 और रवीन्द्र ने 32 रन बनाए। इमरान ने दो विकेट लिए। जवाब में नेशनल स्टेडियम दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 112 रन पर लुढ़क गई।

इमरान (20) सर्वोच्च स्कोरर रहे। जयवीर ने तीन और राजेश ने दो विकेट झटके। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में एबीसी नार्थ हरियाणा ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाए। अभय ने 42 और सुशील ने 22 रन बनाए।


तुषार ने दो विकेट लिए। जाब में मास विजन डेवलपर अकादमी ने रोहित के 33 और अमन के 24 रन की मदद से 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

सुशील ने दो विकेट झटके।
ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने नए क्रिकेट सत्र के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरा कर लिया। एसोसिएशन के सचिव केएम खान के अनुसार इस प्रक्रिया के अंतर्गत शहर के 113 क्रिकेटरों ने नए क्लब का चयन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed