फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NDA to form govt in UP says upendra kushwaha.

'यूपी में नीतीश की चलने वाली नहीं, एनडीए सरकार बनेगी'

Sat, 28 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
 NDA to form govt in UP says upendra kushwaha.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यूपी के लोगों को इस तरह का फैसला नहीं करना चाहिए कि उन्हें बिहार के लोगों की तरह अफसोस करना पड़े।

विज्ञापन


बिहार में नीतीश कुमार को सत्ता में लाने वाली बिहार की जनता अब पछता रही है। यूपी में नीतीश की चलने वाली नहीं है। यहां एनडीए की सरकार बनेगी।

केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर कुशवाहा शुक्रवार को यहां वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भ्रम के शिकार हो गए। बिहार कुशासन में तब्दील हो गया है। वहां के लोग अब पछता रहे हैं।
विज्ञापन


हम यूपी के लोगों को सचेत करने आए हैं कि वे ऐसा कोई फैसला न करें जिससे आगे पछताना पड़े।

नीतीश शराबबंदी का श्रेय लेने के हकदार नहीं

 NDA to form govt in UP says upendra kushwaha.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : amar ujala

एक सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि शराबबंदी ठीक है, लेकिन इसका श्रेय लेने के हकदार नीतीश कुमार नहीं हैं।

वजह, गांव-गांव शराब पहुंचाने वाले तो वही हैं। पहले दर्द दिया और जब उसके दुष्परिणाम आने लगे तो दवा देकर श्रेय लेना चाहते हैं।

सुल्तानपुर सहित पांच जिलों में खुलेंगे नवोदय विद्यालय
कुशवाहा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश में 60 नए नवोदय विद्यालय खोले जा रहे हैं। इनमें से पांच यूपी के सुल्तानपुर, शामली, बदायूं, हापुड़ व कासगंज में खुलेंगे।

एनडीए के साथ लड़ेंगे चुनाव, प्रमोशन में आरक्षण की करेंगे पैरवी

 NDA to form govt in UP says upendra kushwaha.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के लिहाज से संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

एनडीए के साथ मिलकर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जिन जिलों में संगठन की स्थिति ठीक होगी, वहां की सीटें चिह्नित कर चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण उचित है। इसकी पैरवी करेंगे।

बिहार जैसी चूक आगे न हो, एनडीए गंभीर
बिहार के चुनाव में चूक से जुड़े सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि एनडीए ने आंतरिक स्तर पर इस संबंध में चर्चा की है। इस तरह की चूक आगे न हो, इस पर एनडीए का पूरा ध्यान है। हालांकि उन्होंने चूक को स्पष्ट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed