फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nda exam

एनडीए परीक्षा के लिए राजधानी में होंगे 43 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, अभ्यर्थी ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग

Sat, 17 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
nda exam
लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 18 अप्रैल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2021 राजधानी के 109 परीक्षा केंद्रों पर होनी प्रस्तावित है। परीक्षा की सारी तैयारियां हो चुकी हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप और लॉकडाउन के बीच अभ्यर्थियों ने विभिन्न माध्यमों से परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। एनडीए की परीक्षा के लिए प्रदेशभर से राजधानी में करीब 43 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आएंगे। सभी को एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12:30 और दोपहर में 2 से 4:30 बजे तक होगी। ऑब्जर्वर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को ऑब्जर्वर ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था आदि संसाधनों का निरीक्षण किया। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में कैसे होगी परीक्षा
रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। ऐसे में सवाल यह है कि जब पूरा शहर बंद रहेगा तो परीक्षा कैसे होगी? कोरोना के प्रकोप से पहले ही लोग डरे हुए हैं। संक्रमण की चपेट में न आ जाएं इस डर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन में शिक्षक ड्यूटी करने कैसे जाएंगे? अभ्यर्थी भी परीक्षा केंद्र पर कैसे पहुंच पाएंगे, जब कोई साधन ही नहीं चलेगा। उधर, बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अभ्यर्थी विभिन्न माध्यमों से परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। वे सीधे संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में फोन कर परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अड़े हैं। जबकि आयोग के अधिकारियों ने फिलहाल परीक्षा स्थगित न होने की बात कही है। काफी संख्या में अभ्यर्थी दूसरे जिले से भी परीक्षा देने राजधानी में आते हैं। अभ्यर्थी सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से परीक्षा स्थगित करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed