फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ND tiwari supports BJP.

एनडी ने कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा को जिताने की अपील की

Mon, 06 Feb 2017 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Feb 2017 06:43 AM IST
विज्ञापन
 ND tiwari supports BJP.
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo

यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और हाल ही में कांग्रेस छोड़  भाजपा का दामन थामने वाले नारायण दत्त तिवारी ने यूपी व उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की है।

विज्ञापन


रविवार को माल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए एनडी ने इसका एलान किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने जुबान से कहा कम, उनकी अपील को स्क्रीन के माध्यम से अधिक प्रसारित किया गया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में तिवारी ने पेपर पर लिखीं चंद लाइनें पढ़ीं और उसके बाद उनके हाथ से माइक ले लिया गया। एनडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। सैनिकों को खुली छूट दी है और देश के विकास के लिए वह अच्छा काम कर रहे हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के गुणगान को प्रचार को दिखाया जाएगा

 ND tiwari supports BJP.
उज्‍ज्वला, एनडी तिवारी व लालजी टंडन - फोटो : amar ujala

इसके बाद तीन मिनट का वीडियो चलाया गया, जिसमें वह पीएम का गुणगान कर रहे हैं। इस वीडियो का यूपी व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद बीजेपी के सांसद व प्रदेश में मंत्री रहे लालजी टंडन व रीता जोशी ने एनडी का शुक्रिया अदा किया।

पहाड़ी वोट साधने की कोशिश
प्रेस कांफ्रेंस में एनडी के साथ रीता जोशी भी थीं, जो कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह इसी सीट से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं थीं। अब वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुकी हैं।

रीता और तिवारी दोनों उत्तराखंड के हैं। रीता जोशी जिस सीट से प्रत्याशी हैं, उस पर पहाड़ी वोटों की संख्या अच्छी-खासी है। कहा जा रहा है कि रीता ने तिवारी की मदद से पहाड़ी वोटों को साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed