फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCLAT adjourns Ansal case hearing again

Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली

Sat, 27 Sep 2025 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
NCLAT adjourns Ansal case hearing again
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के अंसल को दिवालिया घोषित करने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में दायर केस पर शुक्रवार को फिर सुनवाई नहीं हो सकी। केस का नंबर आने से पहले ही कोर्ट का समय पूरा हो गया। अब 14 अक्तूबर को फिर तारीख लगी है।
विज्ञापन


अंसल मामले को लेकर जुलाई से अब तक आठ बार सुनवाई टल चुकी है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि केस की सुनवाई में लंबा वक्त लगेगा, जिसका खामियाजा उन आवंटियों को उठाना पड़ेगा जो अंसल को पैसा तो दे चुके हैं, मगर उन्हें मकान, प्लाॅट या फ्लैट नहीं मिला। अंसल को एनसीएलटी ने फरवरी में दिवालिया घोषित किया था। उसके बाद एनएसएलटी के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी में आवंटियों और निवेशकों ने केस दायर किया है। जहां केस की सुनवाई को लेकर जुलाई से तारीख पर तारीख ही लग रही है, मगर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि पहले एक जुलाई को केस लगा था, मगर उस दिन दूसरे केसों के चलते नंबर नहीं आया था। इसके बाद 16 जुलाई, 23 जुलाई, 31 जुलाई, एक अगस्त, आठ अगस्त, 27 अगस्त और अब 26 सितंबर को केस लगा था, मगर इन सभी तारीख पर केस की सुनवाई का नंबर ही नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed