फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC cadets parade on the birth anniversary of Maharana Pratap

Lucknow News: महाराणा प्रताप की जयंती पर एनसीसी कैडेटों ने की परेड

Sat, 10 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets parade on the birth anniversary of Maharana Pratap
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में परेड के लिए खड़े एनसीसी के स्वयंसेवक।
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेटों ने परेड कर महाराणा प्रताप के शौर्य को याद किया। आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने महाराणा प्रताप को शौर्य व वीरता का प्रतीक बताया। कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रकाशपुंज की तरह है, जो आने वाली पीढि़यों को प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज व अन्य स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रो. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक किताबों में मुगलों को महिमा मंडित किया गया, जो पूरी तरह झूठा है। अनिल शुक्ला ने कहा कि भारत को शाश्वत रखना है तो राणा प्रताप के आदर्शों पर चलना होगा। प्रबंधक बालचंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के गौरव है। आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के निदेशक डॉ. इंद्रमणि कुमार ने आभार जताया। मंच संचालन डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह, उदयभान सिंह, रणजीत सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, आस्था, अजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed