फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC cadets honored at BBD

Lucknow News: एनसीसी कैडेट्स को बीबीडी में मिला सम्मान

Sat, 20 Jun 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets honored at BBD
एनसीसी कैडेट्स को बीबीडी में मिला सम्मान
लखनऊ। बाबू बनारसी दास (बीबीडी) विश्वविद्यालय में 67 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हो गया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट एवं प्रो-चांसलर विराज सागर दास रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। विराज सागर दास ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल दीपक कुमार दयाल ने बताया कि 9 से 18 जून तक चले इस शिविर में 18 शिक्षण संस्थानों के 650 से अधिक कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed