Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NBRI campus fragrant with flowers, Lucknow gets mesmerized

Lucknow News: फूलों से महका एनबीआरआई परिसर, लखनऊ हुआ सम्मोहित

Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
NBRI campus fragrant with flowers, Lucknow gets mesmerized
एनबीआरआई में लगी पुष्प प्रदर्शनी में फूलों केे देखतीं युवतियां।
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में दो दिवसीय गुलाब और ग्लेडियोलस प्रदर्शनी लगाई गई है। शनिवार को इसका शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका गर्ग व सीएसआईआर सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने किया। प्रदर्शनी देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी जुटी। यह प्रदर्शनी जनता के लिए 19 जनवरी को भी सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

पुष्प प्रकृति की शोभा हैं, शान हैं। ये घर की बगिया महकाते हैं। पुष्प हैं तो सुंदरता है। इसी महत्व को दर्शाने के लिए सीएसआईआर-एनबीआरआई में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही है। यहां गुलाबों समेत अन्य फूलों की कई वैरायटी मौजूद हैं, जिनकी सुंदरता और खुशबू से पूरा परिसर महक रहा है। लोग इससे सम्मोहित भी हो रहे हैं। घर-आंगन महकाने के साथ ही यह फूल अब किसानों की आय का जरिया भी बनें, इसके लिए प्रदेश सरकार का उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग फूलों की खेती के क्षेत्र में सीएसआईआर, एनबीआरआई के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका गर्ग ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि संस्थान से विकसित फूलों की किस्मों से किसानों के लिए आय के अधिक अवसर पैदा होंगे। सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. पीके त्रिवेदी ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। निदेशक डॉ. एके शासनी ने कहा कि संस्थान छह दशकों से अधिक समय से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों के बारे में प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में 16 ट्राफियों सहित दो वर्ग व 10 अनुभाग हैं। इसके लिए विभिन्न वर्गों में 17 प्रदर्शकों से कुल 205 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। यहां सीएसआईआर-एनबीआरआई के विकसित हर्बल उत्पाद, सूक्ष्म जैविक प्रौद्योगिकी आदि आम लोगों के लिए रखी गई है। यहां पौधे, पर्यावरण प्रदूषण, बोन्साई पौधों, संकटग्रस्त एवं कैक्टस आदि पौधों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार
प्रदर्शनी में लाल गुलाब, दो रंग वाले गुलाब, सर्वोत्तम सुगंधित हाईब्रिड टी गुलाब, रंगीन धारीदार गुलाब, गुलाबी गुलाब को ट्राफी के लिए चुना गया है। पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को 12 बजे होगा। इसमें सीएसआईआर नई दिल्ली की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed