फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navy officer's allegation, DL suspended without giving chance

Lucknow News: नौसेना अफसर का आरोप, मौका दिए बगैर सस्पेंड कर दिया डीएल

Fri, 14 Feb 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Navy officer's allegation, DL suspended without giving chance
नौसेना अफसर का आरोप, मौका दिए बगैर सस्पेंड कर दिया डीएल
लखनऊ। गोवा में सड़क किनारे खड़े नौसेना अधिकारी का स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। जुर्माना भरवाया गया तथा डीएल निलंबन के लिए लखनऊ में एआरटीओ को संस्तुति की गई। अफसर का आरोप है कि उनका पक्ष सुने बगैर ही डीएल सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना निवासी वैभव मिश्र का है। वह नौसेना में इंजीनियर पद पर गोवा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीती 13 जनवरी को गोवा में सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़ा कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच सब इंस्पेक्टर केशव गवोनकर ने उनसे डीएल मांगा। यूपी का डीएल देखकर वह अभद्रता करने लगा। हजार रुपये का चालान काट दिया और कारण भी नहीं बताया। उन्होंने ऑनलाइन चालान जमा कर दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर ने डीएल सस्पेंशन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को संस्तुति की।
विज्ञापन


पत्र लखनऊ पहुंचने के बाद एआरटीओ देवा रोड हिमांशु जैन ने 15 जनवरी को प्रकरण से संबंधित नोटिस नौसेना अफसर को भेजा। इसका जवाब उन्होंने 31 जनवरी को स्पीडपोस्ट से भेजा। लेकिन उनका पक्ष सुना ही नहीं गया तथा तीन फरवरी को डीएल सस्पेंड कर दिया गया। इस बाबत एआरटीओ हिमांशु जैन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित रोड सेफ्टी समिति की गाइड लाइन के तहत कार्रवाई की गई है। 15 जनवरी को नोटिस भेजने के बाद दस दिन का समय दिया गया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed