फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navneet Mishra of Gonda gets 436 rank in UPSC.

UPSC Result 2025: गोंडा के नवनीत ने पांचवे प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी, हासिल की 436वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 07:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

गोंडा जिले के नवनीत मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में 436वीं रैंक हासिल की। उनके भाई अश्विनी ने बताया कि वह 2020 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Navneet Mishra of Gonda gets 436 rank in UPSC.
नवनीत मिश्रा व उनके परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के पंतनगर मोहल्ला निवासी नवनीत मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम में 436वीं रैंक प्राप्त कर परिजनों सहित जनपद का मान बढ़ाया है। नवनीत के बड़े भाई अश्वनी मिश्रा ने बताया कि चार भाईयों में सबसे छोटे नवनीत 2020 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे और पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवनीत की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा जिले के सिटी मांटेसरी स्कूल से हुई। वहीं, आईआईटी मुंबई से बीटेक किया। एक साल बायो फार्मा कंपनी में नौकरी करने के बाद 2022 में इंडियन कार्पोरेट लॉ सर्विसेस (आईसीएलएस) में चयनित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवनीत आईसीएलएस में ट्रेनिंग पर है। नवनीत के बड़े भाई रामानुज मिश्रा जवाहर नवोदय विद्यालय अलीगढ़ में शिक्षक हैं। दूसरे नंबर पर अश्वनी मिश्रा पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर के भाई आलोक मिश्रा बहराइच के नानपारा में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। पिता नागेंद्र प्रसाद मिश्रा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर हैं। माता भागवती मिश्रा गृहिणी हैं। नवनीत का पैतृक निवास करनैलगंज के मुंडेरवा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed