फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navi Mumbai airport to be connected to Lucknow, first flight from Christmas

Lucknow News: लखनऊ से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, पहली उड़ान क्रिसमस से

Mon, 17 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Navi Mumbai airport to be connected to Lucknow, first flight from Christmas
अमाैसी एयरपोर्ट। 
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ने जा रहा है। पहली उड़ान क्रिसमस पर इंडिगो की ओर से शुरू की जा रही है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है तथा बुकिंग खोल दी गई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमाैसी से दिल्ली के लिए सर्वाधिक सर्वाधिक उड़ानें मुंबई के लिए ही हैं। अब अमौसी से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। 25 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान शुरू होगी। यह कनेक्टिविटी मुंबई शहर के मुख्य हवाई अड्डे पर निर्भरता को कम करेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से यात्रियों का मुंबई शहर के भारी ट्रैफिक से जूझना भी नहीं पड़ेगा। उनके दो से तीन घंटे बचेंगे। पनवेल, खारघर, नेरुल, वाशी, उरण और तलोजा जैसे इलाके नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास हैं। पुणे एक्सप्रेसवे भी नजदीक है। इसके साथ ही कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के यात्री भी नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिये आसानी से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन




यह है समयसारिणी

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-829 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 6ः05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8ः05 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान का किराया 6296 रुपये चल रहा है। वापसी में इंडिगो की उड़ान 6ई-830 नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम 7ः30 बजे टेकऑफ कर रात 9ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में विमान का टिकट 6743 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed