फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nautapa will not effect for nine days this time.

Weather: ...तो इस बार नौ दिन नहीं तपाएगा नौतपा, 22 मई से बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू होने के आसार

Wed, 17 May 2023 09:35 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 May 2023 09:35 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार 22 मई से बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं तो हो सकता है कि लोगों को भीषण गर्मी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Nautapa will not effect for nine days this time.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम को लेकर विशेषज्ञों और मौसम विभाग के अपने-अपने आकलन जारी हैं। ज्योतिषीय गणना बताती है कि इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमानों को देखें तो ऐसा लग रहा है कि इस बार नौतपा नौ दिनों तक नहीं तपा पाएगा। प्रदेश में 22 मई से बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो रहा है, जो 26 मई तक जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य धीरेंद्र पांडेय बताते हैं कि 22 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा शुरू होगा। नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है। इस दरम्यान गर्मी क्यों तेज हो जाती है, इस पर मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं, मई के अंत और जून की शुरुआत का यह वो समय होता है जब सूर्य की किरणें धरती पर सीधे आती हैं। पर, 22 मई से बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। 24 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 26 मई तक ये दौर बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन


बारिश और तेज हवाओं के कारण तपन कम होगी और पारे में गिरावट के भी आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते प्रदेश में धूल भरी हवा चलने और बारिश का दौर बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीन दिन तक पारे में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। हवा की रफ्तार घटेगी तो 19 से पारा धीमी गति से बढ़ेगा। 23 मई के आसपास बारिश का दौर शुरू होने पर पारा गिरने के आसार हैं। इस दौरान चक्रवातीय परिसंचरण और पुरवइया और पछुआ हवा के समागम से ऐसी स्थिति बनेगी।

आज धूल भरी हवा चलने के आसार
मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को यह 39.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, रात के तापमान में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार को पारे में मामूली बढ़त और धूल भरी हवा चल सकती है।

लखनऊ में 29 जून के आसपास आ सकता है मानसून
मौसम विभाग ने चार जून को देश में मानसून आने के आसार जताए हैं। इसी आधार पर मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि इस बार मानसून के 25 से 29 जून के आसपास लखनऊ में आ जाने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed