{"_id":"66cc38703ce2b4495003b471","slug":"nauchandi-and-padmavat-made-us-wait-for-hours-raebareli-news-c-101-1-rai1002-118739-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौचंदी व पद्मावत ने कराया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौचंदी व पद्मावत ने कराया घंटों इंतजार
Mon, 26 Aug 2024 01:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एक तरफ ट्रेनों की लेटलतीफी और दूसरी तरफ यात्रियों के साथ अभ्यर्थियों की भीड़ से सभी रेलवे स्टेशनों पर हर कोई परेशान नजर आया। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक यही सिलसिला चला। शनिवार रात भी ट्रेनें विलंब से पहुंचने के कारण भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पहले से ही ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण जिले के स्टेशनों से सवार हुए यात्रियों को खड़े रहना पड़ा।
रविवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल दो घंटे, अमृतस से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौने चार घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे, सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन) दो घंटे लेट रही। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ढाई घंटे और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। शनिवार को रात में नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर डेढ़ घंटे और कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से आम यात्रियों के साथ अभ्यर्थियों की भीड़ भी पहुंच रही है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि जो भी ट्रेनें विलंब से आई हैं, वे सभी पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं।