फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nauchandi and Nilanchal train made one wait for hours

Lucknow News: नौचंदी और नीलांचल ट्रेन ने घंटों कराया इंतजार

Sat, 22 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi and Nilanchal train made one wait for hours
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। इससे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। शुक्रवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा चार घंटे और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे इंतजार कराया। इससे यात्री इधर-उधर टहलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल व चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। प्रयागराज वाली वंदेभारत 11 मिनट और गोरखपुर वाली वंदेभारत 24 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सवा घंटे व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।



रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। लखनऊ और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन के साथ ही रायबरेली और जौनपुर के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 से 20 फरवरी तक निरस्त की गई थी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि अब इन दोनों ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। पहली मार्च से ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed