{"_id":"6a1df19964860d76d20a7644","slug":"national-technical-training-camp-to-be-started-under-the-supervision-of-vietnamese-masters-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1764171-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वियतनामी मास्टर्स की देखरेख में शुरू होगा नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वियतनामी मास्टर्स की देखरेख में शुरू होगा नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप
विज्ञापन
लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (डब्ल्यूवीवीएफ) के तत्वावधान में मंगलवार से नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इस छह दिवसीय मार्शल आर्ट उत्सव में देशभर के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
आईआईएम रोड स्थित भाषा विश्वविद्यालय में इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए वियतनाम से आए वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन की टेक्निकल कमेटी के डायरेक्टर मास्टर हुईन खैक गुयेन और कोच मास्टर फाम ची थिन्ह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि ये विशेषज्ञ प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की उन्नत तकनीकों, प्रतियोगिता के नियमों और रेफरी प्रशिक्षण के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
नवंबर में कंबोडिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों को देखते हुए यह कैंप खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक का आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर है।