{"_id":"5ab419434f1c1b2b618b5062","slug":"national-green-tribunal-imposed-a-fine-on-up-government-for-the-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, योगी सरकार को लगाई फटकार, ठोका एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, योगी सरकार को लगाई फटकार, ठोका एक लाख जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) दिल्ली ने आमी बचाओ मंच की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार पर एक लाख व नगर निगम गोरखपुर पर पांच लाख रुपये जुर्माना ठोका है। साथ ही प्रदूषण के मसले पर गंभीरता न दिखाने पर प्रदेश सरकार को फटकार भी लगाई है।
गोरखपुर की आमी, राप्ती, रोहिन नदी एवं रामगढ़ ताल के प्रदूषण को लेकर ‘आमी बचाओ मंच’ के अध्यक्ष विश्वविजय और मीरा शुक्ला की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) दिल्ली में याचिका दायर की गई थी।
उनसे मिली जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गीडा, नगर निगम, उत्तर प्रदेश सरकार समेत संबंधित सभी संस्थाओं को ठोस प्लान और कार्यवाही के साथ आने को कहा था। बृहस्पतिवार को इस याचिका पर प्रिंसिपल बेंच में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
इस दौरान जस्टिस जावेद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ ने पिछले आदेशों का पालन न करने पर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही प्रदेश सरकार व नगर निगम पर जुर्माना भी लगाया।

योगी आदित्यनाथ
- फोटो : self
इसके साथ ही सभी प्राधिकारियों को प्रदूषण रोकने एवं कचरा निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। एनजीटी ने कार्यवाही के साथ 10 मई को सभी प्राधिकारियों को पेश होने को भी कहा है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि अपर नगर आयुक्त दिल्ली में ही हैं। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट महेसरा में बन रहा है। अभी इतनी ही जानकारी हो पाई है कि एनजीटी ने नाराजगी जताई है। आदेश आने के बाद इस बारे में विस्तृत बात की जा सकेगी।