फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nasirabad police station in-charge suspended, investigation handed over to Unnao CO

Lucknow News: नसीराबाद थाना प्रभारी सस्पेंड, उन्नाव सीओ को सौंपी गई जांच

Sun, 01 Sep 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Nasirabad police station in-charge suspended, investigation handed over to Unnao CO
रायबरेली। नसीराबाद के पिछवरिया गांव में 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में शुक्रवार की देर रात नसीराबाद थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को निलंबित कर दिया गया। वहीं शासन ने इस हत्याकांड की जांच सीओ सलोन से छीनकर क्षेत्राधिकारी उन्नाव को सौंप दी है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। माना जा रहा है कि राहुल के पत्र लिखने और इस मुद्दे को उठाने के बाद शासन ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार का गुस्सा अभी थमा नहीं है।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी की 11 अगस्त की रात घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, लेकिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक युवक की मां ने बेटे की हत्या में विशाल सिंह की संलिप्तता की बात कही थी। 20 अगस्त को सांसद राहुल गांधी ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से 17 मिनट तक बात की थी। उन्होंने कहा था कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है और एसपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। उन्होंने इस पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक अग्रवाल को त्वरित कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 29 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर युवक की हत्या में शामिल आरोपी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया और रायबरेली पुलिस को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचना भी स्थानांतरित की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नसीराबाद थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण की विवेचना उन्नाव सीओ को सौंपी गई है।


शिवाकांत को बनाया गया नसीराबाद का नया प्रभारी
भदोखर थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय को नसीराबाद थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भदोखर थाना में तैनात निरीक्षक दयानंद तिवारी को भदोखर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिस तरह यह मामला तूल पकड़ रहा है, नसीराबाद के नए थाना प्रभारी के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। पीड़ित परिवार न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed