फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nasimuddin siddique press conference in Lucknow.

'दयाशंकर ने जो कहा, वो कुत्ते की ही हरकत है, इंसान नहीं कर सकता'

Fri, 22 Jul 2016 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin siddique press conference in Lucknow.
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा दयाशंकर की पत्नी व बेटी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस कांफ्रेंस की और सफाई दी। सिद्दीकी ने कहा कि कल बृहस्पतिवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मायावती के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले दयाशंकर का जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की जब पुलिस ने हमें 36 घंटे में उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो हमने धरना खत्म कर लिया, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके विरोध में पार्टी लखनऊ को छोड़कर पार्टी के सभी मंडलों में 25 जुलाई को प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि दयाशंकर की मां ने पुलिस में अपने बेटे को कुत्ता कहकर अपमानित करने की बात कही। यह सच है कि उसे कुत्ता कहा गया, पर जो हरकत उसने की है कोई इंसान इसे नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था कि बेटी-बहन को पेश करो, पर निकाला गया गलत मतलब

Nasimuddin siddique press conference in Lucknow.
बृहस्पतिवार ‌को किया गया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
सिद्दीकी ने कहा कि हमनें दयाशंकर की बहन-बेटी को पेश करने की बात की थी पर इसका गलत मतलब निकाला गया।

हम चाहते थे कि दयाशंकर के परिवार के सदस्यों को हमारे सामने लाया जाए ताकि हम उनसे पूछ सकें कि बहन जी के खिलाफ उसने जो भी शब्दों का प्रयोग किया क्या उनसे वो भी सहमत हैं।

उन्होंने कहा कि इन बातों का गलत मतलब निकाला गया। सिद्दीकी ने स्पष्ट कर दिया कि दयाशंकर को भाजपा से निकाले जाने के बाद भी वो इस मामले को अभी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed