फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naseemuddin initiates rashtriya bahujan morcha

बसपा से बाहर किए जाने के बाद नसीमुद्दीन ने किया राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा का गठन

Sat, 27 May 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
naseemuddin initiates rashtriya bahujan morcha
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
बसपा से निकाले जाने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा का गठन किया। बता दें क‌ि कभी मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बीते दिनों पार्टी से बाहर कर दिया गया था। बीएसपी के महासच‌िव सतीश चंद्र मिश्र ने उन्हें पार्टी व‌िरोधी गत‌िव‌िध‌ियों में शाम‌िल होने और चुनाव में पैसा लेने का आरोप लगाते हुए बाहर का रास्ता द‌िखा ‌द‌िया था।
विज्ञापन


इसके बाद नसीमुद्दीन ने मायावती और सतीश चंद्र ‌म‌िश्र पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई आरोप लगाए थे। नसीमुद्दीन ने मायावती पर वसूली करने सह‌ित कई बड़े आरोप लगाए थे और कहा था अगर मैं उनका काला च‌िट्ठा खोलूंगा तो पूरी दुन‌िया ह‌िल जाएगी। नसीमुद्दीन ने मायावती के साथ बातचीत के कई ऑड‌ियो जारी क‌िए थे। इसके जवाब में मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी नसीमुद्दीन को सबसे बड़ा ब्लैकमेलर बताया था।
विज्ञापन


वहीं जवाब में नसीमुद्दीन ने कई और ऑड‌ियो जारी क‌िए थे और कहा था क‌ि उन्होंने मायावती से ब्लैकमेल‌िंग सीखी है। इतना ही नहीं नसीमुद्दीन ने मायावती से अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा देने की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed