{"_id":"58aa5b48bb78f112ac525b464ac70051","slug":"narendra-modi-to-lead-9-rallies-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 9 रैली करेंगे मोदी, आखिरी लखनऊ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 9 रैली करेंगे मोदी, आखिरी लखनऊ में
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर आ रही है कि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक नौ रैलियां करेंगे, जिसका समापन होगा लखनऊ रैली से।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली के अशोक रोड स्थित पार्टी कार्यलय में हुई उत्तर प्रदेश भाजपा की बैठक में यह फैसला किया गया है।
हालांकि, पार्टी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि ये नौ रैलियां कब और कहां-कहां होंगी, लेकिन माना जा रहा है कि अक्तूबर मध्य में यह रैली होंगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर गहन चर्चा हुई है। पार्टी को किन मुद्दों पर लड़कर ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल हो सके, इस पर चर्चा करने के लिए यूपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व विनय कटियार समेत यूपी के तमाम दिग्गज नेता भी इस बैठक में मौजूद रहे।
यह भी बताया जा रहा है कि मीटिंग में मोदी को लखनऊ से चुनाव लड़ाने की बात भी उठी है। इतना ही नहीं, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 कैंडीडेट्स के नाम भी तय कर दिए हैं। उम्मीद है, जल्द ही इनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखनऊ से भाजपा सांसद लालजी टंडन ने भी मोदी के लिए अपनी सीट छोड़ने को कह दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए कई जानकार मान रहे हैं कि मोदी की आखिरी रैली लखनऊ में रखकर भाजपा बड़ा संदेश देना चाहती है और काफी मुमकिन है कि इस मौके पर ही मोदी की लखनऊ से उम्मीदवारी का ऐलान भी कर दिया जाए।
विज्ञापन
यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसमें मुजफ्फरनगर दंगों को सामने रखकर सपा पर निशाना साधने की रणनीति पर भी विचार हुआ। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दंगों में यूपी सरकार ने सिर्फ एकतरफा कार्रवाई की है।