फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: PM Modi To Announce Completion Of Ram Temple After Bhoomi Pujan And Pran Pratishtha

Ayodhya: भूमि पूजन, प्राण प्रतिष्ठा और अब राम मंदिर की पूर्णता की घोषणा करेंगे मोदी, अयोध्या से है विशेष स्नेह

Tue, 11 Nov 2025 11:52 AM IST
ishwar ashish नितिन मिश्रा, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्रा, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 11:52 AM IST
सार

 Ayodhya Ram Mandir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। इसके साथ ही वह राम मंदिर निर्माण की पूर्णता की घोषणा भी करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya News: PM Modi To Announce Completion Of Ram Temple After Bhoomi Pujan And Pran Pratishtha
25 नवंबर को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ावों में एक और स्वर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। भूमिपूजन और प्राण प्रतिष्ठा जैसे युगांतकारी क्षणों के साक्षी रहने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की पूर्णता की घोषणा करने अयोध्या आ रहे हैं। यह अवसर केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक स्वाभिमान की परिणति के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या से गहरा नाता है। रामलला की नगरी उनके नेतृत्व में न केवल मंदिर निर्माण की गाथा लिख रही है, बल्कि नवीन अयोध्या के पुनर्जागरण की मिसाल भी बन रही है। मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए अब तक चार बार अयोध्या आ चुके हैं और यह उनकी पांचवीं यात्रा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश की मौत, परिजन बोले- कार्ड की दुकान में काम करते थे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाई अलर्ट के बाद पूरे प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई


2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2020 में भूमिपूजन, फिर 2024 में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और अब 2025 में पूर्णता की घोषणा, यह क्रम मानो मोदी और अयोध्या के बीच आस्था का संवाद बन गया है। महंत विवेक आचारी कहते हैं कि अब जब प्रधानमंत्री 'पूर्णता' की घोषणा करेंगे तो यह न केवल राम मंदिर के निर्माण का समापन होगा, बल्कि आस्था, विकास और राष्ट्रीय गौरव का शंखनाद भी होगा।

राम दरबार की आरती करेंगे पीएम
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ध्वजारोहण समारोह की रूपरेखा व ध्वज की डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह रामलला समेत राम दरबार के दर्शन कर आरती उतारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed