फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Narendra modi's temple in up

यूपी में बनेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और मंदिर

Thu, 19 Mar 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi's temple in up

देवी-देवताओं के साथ ही अब राजनेताओं का मंदिर भी बनने लगा है। श्रीकृष्ण सेना की ओर से हंडिया तहसील के जलालपुर कस्बे में नेशनल हाईवे पर संसार ढाबा के पास भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का भी मंदिर बनेगा।

विज्ञापन


इसके लिए आठ बिस्वा जमीन ली गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव 21 मार्च को इसका भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। यह मंदिर तकरीबन छह महीने में बनकर तैयार होगा जिसमें भगवान कृष्ण की मूर्ति भी होगी।  
विज्ञापन


बता दें अब से पहले महाराष्ट्र में भी मोदी का मंदिर बना था जिसे मोदी की ओर से नाराजगी जताने के बाद तोड़ दिया गया था।
सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार सुमन और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह सिंगरौर के मुताबिक इलाहाबाद के बाद मथुरा और काशी में भी नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में पहले भी हुई है मोदी की पूजा

Narendra modi's temple in up

यूपी में इससे पहले भी पीएम मोदी की पूजा होती रही है। लोकसभा चुनावों के समय ये मंदिर चर्चा में आया था। गौरतलब है कि कौशाम्बी के सरायअकिल स्थित एक शिव मंदिर में भी मोदी की मूर्ति रखी गई है, लेकिन यहां मोदी की पूजा नहीं बल्कि संचालक का दावा है कि मोदी भी शिव की पूजा करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का मंदिर बनाने की बात भी कुछ समय पहले सामने आई थी। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मुलायम सिंह का मंदिर बनाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed