फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally

13 समितियों पर होगा मोदी की महारैली का दारोमदार

Thu, 20 Feb 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की दो

विज्ञापन
मार्च को यहां होने वाली विजय शंखनाद महारैली के लिए भाजपा ने 13 समितियों का गठन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए समितियों को अपने-अपने काम तक ही सीमित रहने का सुझाव दिया। इससे अव्यवस्था नहीं होगी।


रैली में हर बूथ की भागीदारी तय करने के लिए विशेष प्रकार के निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं।


आठ किमी तक सुना जा सकेगा भाषण
रैली के लिए लगभग आठ किमी. की परिधि में लाउडस्पीकर लगवाए जाएंगे। लगभग 50 हजार लोगों के लिए कांशीराम उपवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। 29 विशेष ट्रेनों से आने वाले लोगों के लिए 1 मार्च की सुबह से 50 बसों की व्यवस्था की गई है।


व्यापारी चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

कपड़ा व्यापारियों ने शंखनाद रैली को भव्य बनाने का ऐलान किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी और महामंत्री अनिल बजाज ने बताया कि 26 फरवरी से एक मार्च तक कारोबारी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed